ErrorException Message: Argument 2 passed to WP_Translation_Controller::load_file() must be of the type string, null given, called in /home/ihsuczdr/domains/dailyhindihelp.com/public_html/wp-includes/l10n.php on line 838
https://www.dailyhindihelp.com/wp-content/plugins/dmca-badge/libraries/sidecar/classes/ सीधे इतिहास के पन्नों से 10 Lines On Mahatma Gandhi In Hindi
10-lines-on-mahatma-gandhi

10 Lines On Mahatma Gandhi

हेलो!! मेरे प्यारे प्यारे दोस्तों कैसे हैं आप सब उम्मीद करती हूँ की एकदम बढ़िया होंगे। दोस्तों आज का हमारा यह आर्टिकल होने वाला है बहुत ही सत्य और अहिंसा से भरा हुआ शायद अब तो आप समझ ही होंगे। जी हाँ हम बात करने वाले है 10 Lines On Mahatma Gandhi in hindi के बारे में।

यह हस्ती किसी भी परिचय की मोहताज नहीं शायद ही भारत में कोई ऐसा हो जो हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी को न जानता हो। यह वो महान हस्ती है जिन्होंने अपने सारे जीवन में सत्य और अहिंसा को अपना आधार बनाया। और सिर्फ इन्ही दो हथियारों के सहारे हमारे प्यारे देश भारत को आज़ादी दिलाई।

इनका तो पूरा जीवन ही आदर्श है। इनका नाम महात्मा नहीं था लेकिन आखिर क्यों लोगों ने इन्हे महात्मा कहना शुरू किया? कैसे लंदन से वकालत की डिग्री लेकर आए मोहनदास करमचंद गाँधी बन गए महात्मा गाँधी। इन Few Lines on Mahatma Gandhi in hindi for class 1,2,3,4,5,6,7,8,9 and 10th को short essay on mahatma Gandhi in Hindi लिखने के लिए काम में लाया जा सकता है।

तो फिर चलिए बिना देर किये शुरू करते है आज का लेख। साथ ही यदि आप महात्मा गाँधी की जीवनी पढ़ना चाहते है तो वह भी हमारी साइट पर पढ़ सकते है।

10 Lines On Mahatma Gandhi In Hindi

Table of Contents

  1. दरसल महात्मा गांधीजी का पूरा नाम था मोहनदास करमचंद गाँधी। और उनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को पोरबंदर(गुजरात)में हुआ था।
  2. यह जीवन भर सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते रहे इसलिए इनके जन्म दिवस को विश्व अहिंसा दिवस एवं गांधी जयंती के नाम से जानते है।
  3. गांधीजी का जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ था। और इनके पिता करमचंद गांधीजी काठियावाड़ की एक छोटी सी रियासत के दीवान थे। और इनकी माँ श्रीमती पुतलीबाई बहुत ही धार्मिक स्वाभाव की साधारण महिला थीं.
  4. बापू अपने परिवार में सबसे छोटे थे। उनकी एक बड़ी बहन रलियत और दो बड़े भाई लक्ष्मीदास और कृष्णदास थे।
  5. गांधीजी का विवाह काफी कम उम्र १३ में ही हो गया था। उनकी पत्नी का नाम कस्तूरबा था वे अपनी पत्नी को बा कहकर बुलाते थे। और उनके चार बेटे थे।
  6. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा अल्फ्रेड हाई स्कूल राजकोट से पूरी की। और इसके बाद लंदन से वकालत की पढ़ाई की और बैरिस्टर (वकील) बने।
  7. जब वे भारत वापस आए तो हमारे देश में अंग्रेज़ों का राज था। लेकिन बापू ने सिर्फ सच्चाई के रस्ते पर चलते हुए लोगो को जागरूक किया।
  8. अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ कई बड़े आंदोलन किये जिनमे से असहयोग आंदोलन डंडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन प्रमुख थे।
  9. आज़ादी की लम्बी लड़ाई में गांधीजी का काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे गोपाल कृष्णा गोखले जी को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।
  10. गांधीजी के मार्गदर्शन और सभी भारतीयों के सहयोग से १५ अगस्त १९४७ को हमे आज़ादी मिली। लेकिन दुःख की बात है की ३0 जनुअरी १९४८ को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर गांधीजी की हत्या कर दी। इसलिए इनकी याद में हर साथ ३0 जनुअरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
10-lines-on-mahatma-gandhi
10 Lines On Mahatma Gandhi In Hindi

Mahatma Gandhi par 10 Vakya

  1. आज यदि हम स्वतंत्र भारत में रहते है और आज़ादी की हवा में सांस ले रहे है हैं तो इसका श्रेया स्वंत्रता सेनानियों को जाता है। हमारे देश के इतिहास में स्वतंत्रता के वीरो की गाथाएं भरी पड़ी है सब एक से बढ़कर एक। लेकिन उनमे से एक नाम बिलकुल अलग है हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी का।
  2. यह नाम अलग इसलिए है क्यूंकि बिना कोई शाश्त्र उठाये बिना झूठ बोले अंग्रेजी हुकूमत की चूरे हिलाने वाले महात्मा गाँधी ही थे।
  3. पेशे से वकील थे लेकिन जब विदेश गए तो वहां इन्हे समाज में व्याप्त कई बुराइयों के बारे में पता चला की कैसे, कुछ लोग कुछ निर्दोष लोगों पर अन्याय करते थे। रंगभेद छुआछूत जैसी समस्याएं किस तरह फैली हुई थी। इससे इनके मन को बहुत आहत हुआ और इन्होने अंग्रेज़ो हुकूमत के खिलाफ बिगुल फूक दिया।
  4. गोपाल कृष्ण गोखले जी को राजनीतिक आदर्श मानकर भारतीयों में एक साहस पैदा किया की बिना लड़ाई मारपीट के भी आज़ादी पायी जा सकती है।
  5. अपनी माता पुतलीबाई जी के धार्मिक स्वाभाव का प्रभाव इनपर भी था पूरी तरह से शाकाहारी थे और अपना काम स्वयं करने में विश्वास रखते थे।
  6. अंग्रेजी सत्ता को भारत से उखाड़ फेकने के लिए लोगो को प्रेरित किया की वे किसी भी तरह से अंरेज़ी सत्ता का साथ न दें। न ही किसी भी अंग्रेजी सामान का प्रयोग करें इसलिए वह स्वयं चरखे पर सूट कातते और उसी का बना धोती पहनते थे।
  7. गांधीजी के आंदोलनों में डंडी यात्रा काफी महत्वपूर्ण है। नमक कानून को तोड़ने लिए उन्होंने 24 दिनों की यात्रा पैदल चलकर पूरी की। अंग्रेज़ो भारत छोड़ो जैसा लोकप्रिय नारा उनका ही दिया हुआ है। करो या मारो उनका काफी प्रसिद्ध नारा है।
  8. गांधीजी बहुत ही सरल और सीधे स्वाभाव के व्यक्ति थे। मजदूर और किसान वर्ग की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते थे। आज़ादी के लिए उनका पहला आंदोलन चम्पारण सत्याग्रह था जो नील की खेती रोकने से जुड़ा था।
  9. जब अंग्रेज़ो ने देखा की भारतीयों पर गांधीजी का अच्छा प्रभाव है और वह उनके लिए मुश्किल बनते जा रहे है तो, उन्हें कई बार गिरफ्तार किया गया और जेल भेजा गया। लेकिन, उनके समर्पण और उच्च भावना ने उन्हें न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखने में मदद की।
  10. गांधीजी को महात्मा की उपाधि रवींद्र नाथ टैगोर ने दी। कितनी दुःख की बात की जीवन पर अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले महापुरुष की निर्मम हत्या की गयी। ३0 जनुअरी १९४८ को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर गांधीजी की हत्या कर दी।

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi

10-lines-on-mahatma-gandhi
10 Lines On Mahatma Gandhi In Hindi
  • व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
  • प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमे सबसे नम्र है।
  • एक राष्ट्र की संस्कृति उसमे रहने वाले लोगों के दिलों में और आत्मा में रहती है।
  • सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है, वह आत्मनिर्भर है।
  • आँख के बदले में आँख पूरे विश्व को अँधा बना देगी।
  • खुद वो बदलाव बनिए जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं।
  • जो भी चाहे अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुन सकता है। वह सबके भीतर है।
  • पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।
  • आप आज जो करते हैं उस पर भविष्य निर्भर करता है।
  • पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।

मेरी बात

दोस्तों मुझे उम्मीद है की आपको मेरा यह लेख 10 Lines On Mahatma Gandhi in Hindi जरुर पसंद आएगा। Dailyhindihelp.Com की हमेशा यही कोशिश रहती है की अपने पाठकों को Top 10 Lines On Mahatma Gandhi in Hindi विषय में पूरी जानकारी प्रदान की जाये जिससे उन्हें किसी दुसरे Sites या Internet में उस Article के सन्दर्भ में खोजने की जरुरत ही न पड़े।

जिससे की आपके कीमती समय की बचत हो और एक ही जगह पर आपको सारी Information भी मिल जाये। यदि आपके मन में इस Article को लेकर कोई भी Doubt हैं या आप चाहते हैं की इसमें कुछ सुधार होना चाहिए तो आप नीचे Comments लिख सकते हैं।

यदि आपको यह लेख 10 Lines On Mahatma Gandhi in Hindi for Students पसंद आया या कुछ सीखने को मिला तो कृपया इस पोस्ट को Social Networks जैसे कि FacebookTwitter और दुसरे Social Media Sites Share कीजिये।

Content Protection by DMCA.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

गर्मियों में ऐसे करें स्टिक फाउंडेशन को ब्लेंड, नहीं होगा मेकअप मेल्ट BTS’ Jungkook schools fans, says ‘I am human too, please don’t come…’ Sushmita Sen On Suffering A Heart Attack: “I Am Very Lucky To Be On The Other Side”