ErrorException Message: Argument 2 passed to WP_Translation_Controller::load_file() must be of the type string, null given, called in /home/ihsuczdr/domains/dailyhindihelp.com/public_html/wp-includes/l10n.php on line 838
https://www.dailyhindihelp.com/wp-content/plugins/dmca-badge/libraries/sidecar/classes/ Haldi Benefits In Hindi - Www.dailyhindihelp.com
haldi-benefits-in-hindi

Haldi Benefits : क्या आपको पता है?

Haldi Benefits in Hindi – आपके हमारे सभी के घर में आमतौर पर पायी जाने वाली वाली हल्दी जिसे अंग्रेजी में Turmeric कहते हैं,के कितने फायदे है?हल्दी न केवल गुणों में अच्छी है बल्कि शास्त्रों में भी हल्दी बहुत ही शुभ माना जाता है।इसीलिए तो शादी के पहले दूल्हा दुल्हन को शगुन के तौर पर हल्दी लगाने की परंपरा हमारे भारत में है। हल्दी का पीला रंग शुभता का प्रतीक है। और यह परम्परा भारत में ही है आप देखेंगे की विदेशो में खाने में हल्दी मिलाने का कोई चलन नहीं है।

अब जैसे की हमारा देश प्राचीन परम्पराओं से जुड़ा रहा है। यहाँ की हर मान्यता के पीछे एक वैज्ञानिक तथ्य मिलता है। हमारे ऋषियों मुनियों को पता था की हल्दी में कुछ ऐसे तत्व होते है जो हमारे जीवन के लिए लाभकारी है। इसलिए उसकी औषधि बनाने के स्थान पर कहा गया की प्रतिदिन हल्दी का सेवन भोजन के साथ ही किया जाये।

haldi-benefits-in-hindi
Haldi Benefits In Hindi

वैज्ञानिको ने भी माना

आज वैज्ञानिको ने भी इस बात को माना की हल्दी के अंदर प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला करक्यूमिन नामक तत्व जिसमे एंटीऑक्सीडेंट होता है, बहुत फायदेमंद होता है। यह तत्व कैंसर रोगियों के भी काफी अधिक लाभकारी है। कई सारे नुस्के जो हमारे बड़े बताते थे। जैसे किसी को जुकाम हो जाये तो दूध में हल्दी डालकर पी लेने से आराम मिलता है, कितने सटीक थे। आयुर्वेद में हल्दी को सबसे बेहतरीन एंटीबायोटिक माना जाता है। क्युकी यह स्किन,पेट और शरीर के कई रोगो में काफी उपयोगी होता है। आज इस लेख में हम हल्दी के सभी गुणों के बारे में आपको बतायेगे।

क्या खास है हल्दी में ?

हल्दी के पौधे से मिलने वाली हल्दी की गांठों के साथ ही साथ इसके पत्ते भी बहुत अधिक लाभदायक होते हैं। 100 ग्राम सुखी हल्दी के टुकड़े में लगभग 350 कैलोरीज़ होती है। इसमें 2.5 ग्राम फाइबर भी होता है। इसी के साथ विटामिन ऐ, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट भी होता है। हल्दी हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ा कर हमे रोगों से बचाती है। यह कफ और वात को भी कम करती है और खून बढ़ाने में मदद करती है। आइये जानते हैं की रोज़ हल्दी का प्रयोग कर के आप किस तरह न केवल अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं बल्कि अपने शरीर की रंगत को भी निखार सकते है।

खास हल्दी वाला दूध (Turmeric Latte)

अब बात करे हल्दी की तो सबसे पहला और जाना माना तरीका है हल्दी वाला दूध। हल्दी वाले ढूढ़ के फायदे ऐसे तो अनगिनत है। हल्दी मिला हुआ दूध पीने से शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम के साथ ही करक्यूमिन तत्त्व भी मिलता है। रोज़ यह दूध लेने से हड्डियां स्वस्थ और मजबूत बनती हैं। करक्यूमिन तत्व कैंसर जैसे असाध्य रोगों के लिए भी असरदार है। यह ऑस्ट्रिओपोरोसिस के मरीज़ों को भी राहत देता है। हल्दी में दूध मिलाकर पीने से इसके फायदे दुगने हो जाते हैं।

haldi-benefits-in-hindi
Haldi Doodh Bnane Ki Recipe

हल्दी वाले दूध की विधि ( Turmeric Latte Recipe)

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए -100ml दूध, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, कालीमिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच देसी घी, इलायची पाउडर।

बनाने का तरीका हल्दी वाला दूध बनाना बहुत ही आसान है। सबसे पहले 1 पैन में दूध को गरम करे।जब दूध में 1 उबाल आ जाये फिर इसमें 1/2 छोटा चम्मच हल्दी मिला दे। आप हल्दी पाउडर ले सकते है या फिर कच्ची हल्दी को पीस कर भी मिला सकते हैं। अब इसे अच्छे से दूध के साथ मिल जाने दे। गैस को बंद कर दें। कुटी हुई कालीमिर्च, थोड़ा सा देसी घी और इलायची पाउडर इसमें मिला ले। घी और इलायची पाउडर मिलने से दूध का स्वाद काफी बढ़ जाता है।इस दूध को हल्का गरम ही पिए ज्यादा गरम पीने से गैस की समस्या हो सकती है। बाकि सर्दी ज़ुकाम और गला ख़राब में यह बहुत फायदेमंद है।

हल्दी के फायदे अनेक

हल्दी वाले दूध को गठिया के मरीज़ो को देने से उन्हें लाभ मिलता है। रिह्यूमेटाइड गठिया के कारण आयी सूजन के उपचार में भी इसे प्रयोग करते हैं। यह पेशियों और जोड़ों को लचीला बनाकर दर्द को कम करने में मदद करता है।

आयुर्वेद में हल्दी का प्रयोग शोधन क्रिया में किया जाता है। टर्मेरिक टॉक्सिन्स( विषैले पदार्थो) को दूर करता है। हल्दी का दूध खून से टॉक्सिन्स दूर कर के लिवर को साफ़ करता है। पेट से जुडी समस्याओं में आराम देता है।

इतना ही नहीं हल्दी का दूध कीमोथेरपी के बुरे असर को कम करता है। एक शोध के मुताबिक हल्दी में मौजूद तत्व कैंसर कोशिकाओं से डीएनए को होने वाले नुक्सान को कम करते है।

कान दर्द में भी हल्दी वाला दूध फायदा करता है। चूंकि इससे हमारे शरीर का रक्त संचार बढ़ जाता है जिससे दर्द में तुरंत आराम मिलता है। किसी भी घाव को भी हल्दी बहुत जल्दी ही भर देता है।

हल्दी का दूध पीने से रक्त संचार ठीक रहता है। खून के संचार को ठीक कर के रक्त को पतला करता है। रक्त वाहिकाओं की गंदगी को भी साफ़ करता है। यह लिवर को मजबूत बनता है और लिवर सम्बन्धी बीमारियों से शरीर की रक्षा करता है।

यह दूध अलसर रोगिओं के लिए गुणकारी है। अल्सर और कोलाइटिस का उपचार करता है। पाचन को बेहतर बनता है जिससे अल्सर, डायरिआ या अपच नहीं होता।

अन्य उपयोग (Haldi ke fayde)

मोटापा कम करने के लिए यदि आप अपना मोटापा कम करना चाहते हैं। तो सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच आधी पावडर और कुछ बूंदे नीबू का रस मिलाकर पीने से लाभ मिलता है।

शीघ्रपतन रोकने में सहायक- जी हाँ हल्दी शीघ्रपतन रोकने में भी सहायक है। यदि आपका वीर्य पतला है और आप पिता भी नहीं बन पा रहे हैं तो भी हल्दी आपके बहुत मददगार साबित होगी। आपको रोज़ाना एक चम्मच हल्दी का सेवन करना चाहिए।

पेशाब में धातुएं जाना- अगर आपको धातु दोष है और आपकी पेशाब से धातुएं जाती हैं। तो आपको भी हल्दी का नियमित सेवन करना चाहिए।

रूप रंग सवारने में उपयोगी हल्दी

चाहे कितने ही महगे क्रीम पाउडर लगा लिए जाये,पर जब बात आये किसी खास मौके की रंग निखारने की या शादी की।तब तो एक ही घरेलु और चमत्कारी उपाय मिलता है। और जो हर घर में मजूद है दाल और सब्जी में रंग लाने वाली हल्दी आइये जानते हैं हल्दी के चमत्कारी फायदे (Haldi ke fayde)

जिनकी त्वचा रूखी हो उन्हें मलाई के साथ एक चुटकी हल्दी मिला के इसका पेस्ट बनाकर लगाने से फायदा होता है।इससे न केवल आपकी त्वचा मुलायम होगी बल्कि रंगत में भी निखार आएगा।

बेसन और कच्चे दूध को आवश्यकता के अनुसार मिलाकर पेस्ट बना ले। अब इसमें एक चुटकी हल्दी मिला कर लगा ले। फिर सादे पानी से मुँह धो ले। ये उबटन आपको नेचुरल सुंदरता (Haldi ke fayde) देगा।

अगर आपकी त्वचा ऑयली है तो दही और टमाटर के रस के साथ थोड़ी सी हल्दी मिलाकर चेहरे पर हाथो व पैरों में लगा ले। टमाटर अच्छा स्क्रबर है और दही आपके ऑयली स्किन को कम करेगा। सूख जाने क बाद ठन्डे पानी से मुँह धोये।

बेदाग त्वचा पाने में हल्दी बहुत मददगार है। अगर आपकी त्वचा पर बहुत से दाग धब्बे है तो आपको निम्बू के रस में हल्दी मिलाकर लगाना फायदेमंद साबित होगा।

रूखी त्वचा के लिए हल्दी चन्दन का पैक (Turmeric & Sandalwood Pack For Rough Skin)

Haldi ke fayde– ड्राई स्किन को सिर्फ सर्दियों में ही नहीं बल्कि गर्मियों में भी मॉइस्टरीज़ेशन की बहुत जरूरत पड़ती है। हल्दी चन्दन और मलाई से बना ये स्पेशल पैक आपको न केवल नमी देगा बल्कि आपकी रंगत में चार चाँद लगा देगा। चन्दन देगा आपको नरम त्वचा और हल्दी के फायदे भी आपको मिलेंगे।

आपको इसे बनाने के लिए चाहिए 1 चम्मच मलाई ( शुद्ध दूध की), 2 चम्मच बेसन, 1 चुटकी हल्दी, 1 चम्मच चन्दन पाउडर, 1 छोटा चम्मच बादाम तेल और आधा चम्मच गुलाब जल

बनाने की विधिइन सभी चीज़ो को आप अपनी जरूरत के हिसाब से कम ज्यादा भी कर सकते है। अब इन सभी चीज़ो को एक साथ मिला दे और बिलकुल चिकना बिना गुल्थी(Lumps free) पेस्ट बना ले। तेल की मात्रा को थोड़ा और कम भी कर सकते है। जैसा आपकी स्किन अगर कम ड्राई है तो कम और ज्यादा ड्राई हो तो आधा छोटा चम्मच।

लगाने का तरीका आप इसे लगाने से पहले अपना चेहरा ठीक से धो ले। इसे अच्छे से पूरे चेहरे और हाथो पर (अगर चाहे तो) लगा ले। अब हलके हाथो से इसे मसाज करे ध्यान रहे आपको इसे जोर से रगड़ना नहीं है। अब 5 मिनट हल्की मसाज देने के बाद आप ठन्डे पानी से इसे धो दे। आपको इसके बाद कोई क्रीम लगाने की जरूरत नहीं होगी। आप इसे हफ्ते में 2-3 बार लगा सकते है। ये बहुत की कारगर तरीका है।इसे आपकी स्किन में नई जान आ जाएगी। जल्दी ही आपकी डेड स्किन सेल्स भी हटेगी व नयी सेल्स बढ़ेगी। नियमित उपयोग से चेहरे में कसाव भी आएगाऔर आपकी स्किन में नमी भी आएगी। त्वचा चिकनी और चमकदार लगेगी।

ऑयली स्किन वालो के लिए हल्दी और निम्बू पैक (Turmeric & Lemon Pack For Oily Skin)

Haldi ke fayde– आपकी त्वचा में तेल ग्रंथिया अधिक तेल स्त्रावित करती हैं। आपको अधिकतर पिम्पल्स की समस्या भी होती है।इसलिए आपको इस समस्या से निदान पाने के लिए चेहरे को दिन में कई बार धो लेना चाहिए। इसके साथ ही आप अगर इस पैक का उपयोग करते है तो आपको जल्दी ही इसका असर दिखने लगेगा। क्युकी न सिर्फ इसमें हल्दी के फायदे बल्कि निम्बू है जो त्वचा से एक्स्ट्रा आयल को रिमूव कर देगा।

आपको इसे बनाने के लिए चाहिए -आधा चम्मच हल्दी, आधा चम्मच निम्बू का रस और 2 चम्मच बेसन और पेस्ट बनाने के लिए जरूरत हो तो आप थोड़े से गुलाब जल का उपयोग कर सकते है।

इसे बनाने की विधि -ऊपर बताई तीनो चीज़ो को 1 साथ मिला ले और तब तक अच्छे से मिलाये तब तक चिकना पेस्ट न बन जाये। ध्यान रहे की इसमें कोई गुल्थी न पड़ी हो। अब अपने चेहरे को अच्छे से धो के साफ़ करे और इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से हलकी मोटी पर्त की तरह लगा ले। हलका जब सूखने लगे तो इसे हल्के हाथो से रगड़े और छुड़ा दे अब गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो डाले। एक मुलायम कपड़े से अपना मुँह पोछे और कोई मॉइस्टरीज़ेर लगा ले।

सेंसेटिव स्किन वालो के लिए एलोवेरा पैक(Aloe Vera & Turmeric Pack For Sensitive Skin)

अब बात आती हैं उन लोगो की जिनकी स्किन बहुत सेंसेटिव है या जिन्हे धूप और कई सौंदर्य प्रसाधनों से एलर्जी है। इनकी त्वचा पर किसी भी छोटी चीज़ से रिएक्शन हो जाता है। चेहरे पर सूजन या लालपन हो जाता है। ऐसे लोगो के लिए एलोवेरा सबसे अच्छा है आपको रोज़ एलोवेरा का उपयोग करना चाहिए।

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी अगर आपको मुल्तानी मिट्टी से एलर्जी है। तो चन्दन पाउडर का उपयोग करे, 1 चम्मच दही, 1/2 चम्मच एलोवेरा जेल और चुटकी भर हल्दी।

इसे बनाने की विधि ऊपर बताई गयी सभी चीज़ो को एक साथ मिलाये जब तक पेस्ट चिकना न हो जाये। अब आप मुँह धोये और इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगा ले। 10 से 15 मिनट लगाए रहे और इसके बाद आप गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले। अपना मोइस्ट्रीजर लगा ले। आप इसे हफ्ते में 1 बार लगा सकते है।हल्दी के फायदे तो है ही साथ ही साथ इस पैक में जो एलोवेरा होता है। वो स्किन में जलन और खुजली की समस्या को खत्म करता है। मुल्तानी मिट्टी से त्वचा में कई सुधार होते है।

सर्दियों में स्वास्थयवर्धक हल्दी का हलवा (Turmeric Dessert)

Haldi Benefits– जी हाँ हो सकता है की आपमें से बहुत से लोग आज पहले बार ये सुन रहे हों की हल्दी का हलवा भी होता है। पर इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है हल्दी का हलवा होता है और बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। ये सर्दी के मौसम में खाया जाता है। इसके प्रयोग से आपका पुराना कमर दर्द जोड़ो का दर्द भी ठीक होगा।

जी हाँ हो सकता है की आपमें से बहुत से लोग आज पहले बार ये सुन रहे हों की हल्दी का हलवा भी होता है। पर इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं है हल्दी का हलवा होता है और बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। ये सर्दी के मौसम में खाया जाता है। इसके प्रयोग से आपका पुराना कमर दर्द जोड़ो का दर्द भी ठीक होगा।

जिन्हे डाईबेटिस है ये उनके लिए भी बहुत अच्छा हैं। अगर आप बिना 1 रुपया ब्यूटी सैलून में खर्च किये सुंदर दिखना चाहते हैं तो आपको इसे जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। असल में कच्ची हल्दी के फायदे बहुत ही ज्यादा है। कच्ची हल्दी दिखने में बिलकुल अदरक के जैसी होती है। ये आपको आसानी से माल्स या सब्जी मंडी में मिल जाएगी और यह कोई महंगी भी नहीं है। हर कोई इसे खरीद सकते है। इसको सर्दियों में खाने से पको सर्दी जुकाम भी नहीं होगा। और आपका चेहरा भी चमकने लगेगा।

haldi benefits in hindi
Kacchi Haldi

कैसे बनाते हैं हल्दी का हलवा

आपको चाहिए होगा 200 ग्राम हल्दी, 200 ग्राम अदरक, 50 ग्राम गुड़, कुछ सूखे मेवे जैसे काजू बादाम और सूखा नारियल, 50-70 ग्राम देसी घी।

इसे बनाने की विधि

आप बाजार से कच्ची हल्दी को ले आये और इसे अच्छी तरह धो कर साफ़ कर ले और अब आप इसे छील ले। यह बिलकुल अदरक की तरह बहुत आसानी से छिल जाएगी। अब अदरक को भी अच्छी तरह धो कर छिल ले। अदरक और हल्दी को एकदम बारीक पीस ले।आप चाहे तो इसे पीसने के लिए थोड़ा सा पानी का युस भी कर सकते हैं।

एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी ले ले और उसे गरम करे। अब हल्दी अदरक के पेस्ट को कढ़ाई में डालेंगे और मध्यम या थोड़ा तेज़ आंच पर इस पेस्ट को अच्छे से चलाते हुए भुने। इसे तब तक भुने जब तक हल्दी के अंदर का पानी खत्म न हो जाये। ताकि ये कई दिनों तक स्टोर कर के रखा जा सके। पर इसे लगातार चलाते हुए ही भुने क्युकी ये चिपकता है।

10 से 12 मिनट के बाद हम इसमें मेवे ऐड करेंगे।आप चाहे को मेवे को बारीक पीस ले या फिर बारीक काट ले। और अब इसे 2 मिनट तक तरह से भुनगे अब हम इसमें गुड़ मिलायेगे। अब धीरे से गुड़ पिघल जायेगे और इसका रंग भी बदल जायेगा। इसी वक़्त हलवे से घी भी अलग होने लगेगा।

यह पहचान है की हलवा पूरी तरह बन गया है। इसे 2 मिनट में गैस से उतार लेंगे और ठंडा होने पर कांच के जार में भर कर रख ले। आप इसे फ्रिज में या रूम में कही पर भी रख सकते है। इसे रोज़ाना 1 चम्मच दूध के साथ खाये और आप खुद फर्क महसूस करेंगे।

आपको यह आर्टिकल haldi benefits कैसा लगा हमे जरूर बताये। और ज्यादा से ज्यादा इसे शेयर करे ताकि दूसरो को भी हल्दी के फायदे के बारे में पता चल सके।

Content Protection by DMCA.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

गर्मियों में ऐसे करें स्टिक फाउंडेशन को ब्लेंड, नहीं होगा मेकअप मेल्ट BTS’ Jungkook schools fans, says ‘I am human too, please don’t come…’ Sushmita Sen On Suffering A Heart Attack: “I Am Very Lucky To Be On The Other Side”