

Women’s Day 2021 पर कविता
Table of Contents
कभी माँ है, कभी पत्नी, कभी बेटी तो कभी बहन है, लेकिन हर रूप में वो करती तुम्हे सेहेन है।। Women’s Day 2021
माँ बनकर तुम्हारे लिए कई रातो जागी है, बहन बोली ध्यान रखना तुम हो तो मेरी राखी है।।
बेटी बनी तो सोचा उसने दिक्कत न हो पापा को, पत्नी बनकर तेरे लिए छोड़ दिया अपने जग को।।
फिर तुम क्यों समझते हो की वो बेचारी है,पैदा किया है जिसने तुझको वो भी तो एक नारी है।।
हरदम खुद को मर्द समझकर क्यों इतना इतराते हो, उसे कमजोर बताकर खुद शेख चिल्ली बन जाते हो।।
जाओ तुम तो एक दिया हो और वो सूरज की रोशनी है, अगर नहीं वो साथ तुम्हारे तो तुम्हे सिर्फ अपनी किस्मत कोसनी है।।
मत समझो कमजोर उसे वो जगदम्बा है काली है, नारी से ही श्रष्टि बनी है वो दुनिया की उजियारी है।।
करती सब है पर दम्भ नहीं न उसमे है कोई अभिमान, चाहे तो पल में सीखा दे तुझे कैसे करते हैं नारी का सम्मान।।
हेलो!! मेरे प्यारे दोस्तों आज आप लोग ये आर्टिकल पढ़ रहे हैं। इसका मतलब कही न कही आपको भी एहसास है नारी शक्ति का और आप उसे सराहना चाहते हैं। यह बिलकुल सही भी है नारी तो सदा सर्वथा पूजनीय है। सभी के जीवन में नारी का स्थान बहुत महत्वपूर्ण है। नारी स्वयं धरती पर जीती जागती सृजनकर्ता है।
मैं प्रणाम करती हूँ हर नारी को उसके हर रूप को। हर साल 8 मार्च को International Women’s Day मनाया जाता है। तो चलिए दोस्तों आज हम पूरे विस्तार से जानेगे की International Women’s Day की शुरुआत कैसे हुई ? इसे मनाने के पीछे क्या उद्देश्य था इसके पीछे की वजह क्या थी। और इतना ही नहीं कैसे आप अपने जीवन में आयी सभी स्त्रियों को कल के दिन कुछ खास महसूस करवा सकते हैं उन्हें थैंक्स कैसे बोल सकते हैं।
कैसे हुई Women’s Day की शुरुआत
दोस्तों International Women’s Day की शुरुआत 1908 में हुई थी और ये विचार एक महिला मजदूर आंदोलन से आया। ये आंदोलन अमेरिका के न्यूयोर्क में किया गया था। इस आंदोलन में तकरीबन 15 हजार महिला मजदूरों ने भाग लिया और अपने लिए समान अधिकारों की मांग की। इन मांगों में काम का समय कम करवाना, अच्छी सैलरी और वोट का अधिकार कुछ खास मुद्दे थे।
इसपर अमेरिका में 28 फरवरी 1909 को पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर महिला दिवस मनाया गया। लेकिन अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का विचार जर्मनी की क्लारा जेटकिन ने 1910 में रखा। उस वक़्त क्लारा कोपेनहेगेन में काम करने वाली महिलाओं की कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने गयी थी। इस कांफ्रेंस में 17 अलग अलग देशो से लगभग 100 महिलाओं ने भी हिस्सा लिया था।


इन सभी की सहमति से क्लारा के इस अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मानने के विचार को मंजूर करते हुए पहला International Women’s Day 1911 में जर्मनी, डेनमार्क, ऑस्ट्रिया और स्विट्ज़रलैंड में मनाया गया। लेकिन इसे पूरी तरह मान्यता 1975 में मिली जब यूनाइटेड नेशन ने इसे मनाया।
भारत में International Women’s Day
Women’s Day 2021- दोस्तों हम महिलाओं के विकास की कितनी ही बातें क्यों न कर ले लेकिन आज भी महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता हैं। और इसी भेदभाव को कम करने के लिए दुनिया भर में महिला दिवस को मानते हैं। और आप भी कही न कहीं मेरी बात से सेहमत होंगे की भारत में कितनी ही बाते क्यों न कर ली जाये कितनी ही पिक्चर बना ली जाये लेकिन आज भी बेटियों को बेटों से कम ही समझा जाता है।
आज भी कई ऐसे परिवार है जहा पुराणी धारणाओं के लोग हैं जो अब भी महिलाओ को कमजोर समझते है और उनपर मानसिक और शारीरिक शोषण करते हैं।
हाँ हमे गर्व है की यहाँ ऐसी भी महिलाएं हुई है जिन्होंने अपनी काबिलयत का परचम न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में फेहराया।लेकिन आज भी कई महिलाये परदे के पीछे पैदा होकर जुल्म और गुलामी की बेड़ियों में रहकर अपना दम तोड़ देती हैं। इस दिन भारत में सरकार की ओर से महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार दिए जाते है। ये पुरस्कार महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाला लोगों और संस्थानों को दिए जाते हैं।
इस बार Women’s Day 2021 की थीम क्या है ?
में आपको बता दूँ की हर साल विमेंस डे की अलग अलग थीम रखी जाती है और उस पर विशेष रूप से काम भी किये जाते हैं। जिससे महिलाओ की स्थिति में सुधार लाया जा सके। और इस बार साल Women’s Day 2021 की International Women’s Day की theme Women in leadership : An equal future in a COVID-19 world है।
यानि की महिला नेतृत्व: कोविद-19 की दुनिया में समान भविष्य को प्राप्त करना। बीते साल में पूरे विश्व ने एक ऐसी महामारी को झेला जिससे ऊबरने की कोशिश हम आज तक कर रहे है। लेकिन ऐसी विषम परस्थिति में भी सेवाएं देने वाली नारी शक्ति के योगदान को सम्मानित करने के लिए ये थीम रखी गयी है। 2020 में International Women’s Day की थीम Each for Equal थी।
Women’s Day 2021 पर खास मेसेज
वैसे तो हर दिन ही स्त्रियों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि स्त्रियों के बिना ये दुनिया अधूरी है और न ही आगे बढ़ सकती है। लेकिन फिर भी कल के खास दिन पर आपको आपसे जुड़ी हर महिला को कुछ खास महसूस करने के लिए कुछ न कुछ तो जरूर करना चाहिए।
में अपने जीवन में आपके सतत सहयोग के लिए आपको पुरे दिल से शुक्रिया करता हूँ। में खुशनसीब हूँ आपको पाकर जब भी मुझे आपकी जरूरत हुई आप मेरे साथ मजबूत चट्टान की तरह खड़ी रहीं ,आपका बहुत धन्यवाद। हैप्पी विमेंस डे।
मेरी प्यारी माँ, मेरा ये पूरा जीवन भी कम है आपको धन्यवाद् कहने के लिए अपने हमेशा मुझे प्यार किया और मेरी रक्षा की। आप हमेशा मेरी पथप्रदर्शक बनी आपको बहुत सारा प्यार मेरी प्यारी माँ, हैप्पी विमेंस डे।
आप हमेशा मेरी प्रेरणा रही हैं, में हर एक बात के लिए आपका धन्यवाद करता हूँ जो अपने मेरे लिए किया। हैप्पी वीमेन डे डिअर वाइफ
तुम मेरी जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा हो में तुमसे बहुत प्रेम करता हूँ। मेरी प्यारी पत्नी को विमेंस डे की हार्दिक बधाई।
तुम भगवान द्वारा बनाई गयी सभी रचनाओं में सबसे बेहतरीन हो तुम्हारे बिना मेरा अस्तित्व ही नहीं। मुझे हर कठिनाई में साथ देने और सँभालने के लिए तुम्हारा बहुत बहुत शुक्रिया। हैप्पी Women’s Day 2021
इस तरह के कुछ प्यारे सम्मान भरे शब्दों से आप उनका मन जीत सकते हैं। महिला ईश्वर की अत्यंत ही जटिल रचना है पर उनका मन जीतना बहुत ही सरल है। हाँ लेकिन मेरे पास कुछ और भी आइडियाज हैं कुछ तोहफे जो आप लोग अपनी माँ, पत्नी, बेटी और बहन को गिफ्ट कर सकते हैं।
Special Gift Ideas for Special Ladies
महिलाएं तो हर दिन आपको कुछ न देती हैं आपको हमेशा खास महसूस करवाती ही हैं। इस Women’s Day 2021 पर आप भी उन्हें कुछ खास feel करा सकते है। ये खास तोहफे इनमे से हो सकते हैं-
Flowers– फूल किसी भी मौके पर किसी को भी देने के लिए बेहद ही खास और ख़ूबसूरत होते हैं तो आप उन्हें फूल देकर भी खुश कर सकते हैं। और फूलो की प्यारी सी महक अपनी ज़िन्दगी में भर सकते हैं ।


Books– अगर आपकी माँ या पत्नी को किताबे पढ़ना पसंद है तो आप उन्हें उनकी पसंद की कोई बेहतरीन किताब दे सकते हैं। किताबे सबसे अच्छी मित्र होती हैं किसी की भी तो आप भी इस Women’s Day 2021 पर दे डालिये कोई खास किताब।
T-shirt & Perfumes – अगर वो महिला जिसे आप तोहफा देना चाहते हैं, fashionable हैं तो आप उन्हें कोई बढ़िया सी t-shirt या परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं। आज कल बहुत सी सुंदर सुंदर t-shirt मार्किट में हैं या अगर आप चाहे तो ऑनलाइन भी t-shirt या परफ्यूम गिफ्ट कर सकते हैं।
Parlour Appointment– आज कल की महिलाये काफी एडवांस हो गयी हैं उन्हें पार्लर जाना मेकअप करने का भी बहुत शौक होता है। तो अगर उन्हें भी ऐसा करना अच्छा लगता है तो आप उनके लिए किसी स्पा सेण्टर में या पार्लर में अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं।
Jewellery- गहने पहनना महिलाओं को खास तौर पर पसंद होता है और अगर Women’s Day 2021 के खास मौके पर आप उन्हें कोई अच्छा सा गहना भेट करते हैं तो ये हमेशा उनकी यादों में रहेगा।
Dinner Date-
Women’s Day 2021 डिनर डेट एक बढ़िया तरीका है उन्हें इस खास मौके पर ख़ुश करने का। वैसे भी महिलाये हर रोज़ खाना बनती हैं तो एक दिन तो उन्हें इस काम से छुट्टी मिलनी ही चाहिए। तो सोचिये मत उन्हें एक सरप्राइज डिनर डेट पर ले के जाइये।
सोचे जरूर
Women’s Day 2021– तरीका चाहे कोई भी लेकिन आप कोशिश कीजिये की आप नारी शक्ति का सम्मान करे। उन्हें हर काम में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। नारी का सम्मान करने के लिए भी एक विशेष दिन बनाना पड़ा तो ज़रा सोचिये की क्या जरूरत रही होगी इसकी।
हम कई जगह पढ़ते हैं सुनते हैं, नारी शक्ति माता दुर्गा की पूजा करते हैं। जीवन में हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते है। देवी सरस्वती को खुश करने के कई कोशिशे करते हैं। लेकिन आपके घर में जो स्त्रियां हैं उनका सम्मान क्यों नहीं करते। उन्हें कमजोर क्यों मानते हैं।
आज सरकारी विभाग हो या प्राइवेट, बच्चो को पढ़ने से लेकर फाइटर प्लेन उड़ाने तक हर जगह लड़कियाँ बराबर शरीक हैं। वहीँ कई जगह कुछ बिना पढ़े और कुछ तो पढ़े लिखे तब्को में भी लड़कियों और महिलाओं को उपभोग की चीज़ ही समझते हैं।
अशिक्षित लोगों का ऐसा करना समझ भी आता है लेकिन पढ़े लिखे समाज में भी महिलाओं और बेटियों के साथ अन्याय किये जाते हैं। कई महिलाये तो ऐसी हैं जो कभी अपने ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज़ तक नहीं उठा पाती। भारत जैसे देश के लिए ये कितनी शर्म की बात है।
मेरी बात
नारी हर रूप में सम्माननीय है। नारी है तो ये सारा संसार है, नारी शक्ति है, सृजनकर्ता है, अन्नपूर्णा और महालक्ष्मी का स्वरुप है। आप भी इस Women’s Day 2021 पर शपथ लीजिये की आप हर नारी का सम्मान करेंगे और जब भी किसी महिला को अकेले देखे तो उसे एक मौका नहीं बल्कि अपनी जिम्मेदारी समझें। उम्मीद करती हूँ Women’s Day 2021 पर ये आर्टिकल आपको जरूर पसंद आएगा। बात अगर आपके दिल को छु जाये तो कमेंट कर के हमे जरूर बताएं।