ErrorException Message: Argument 2 passed to WP_Translation_Controller::load_file() must be of the type string, null given, called in /home/ihsuczdr/domains/dailyhindihelp.com/public_html/wp-includes/l10n.php on line 838
https://www.dailyhindihelp.com/wp-content/plugins/dmca-badge/libraries/sidecar/classes/ Stephen Hawkings Biography In Hindi - Google Doodle Today
google-doodle-stephen-hawkings-biography-in-hindi

आज गूगल डूडल में किसकी तस्वीर दिख रही है- Stephen Hawkings Biography

Stephen Hawkings Biography In Hindi – Hello!! मेरे प्यारे दोस्तों अपने आज जब गूगल ओपन किया होगा तो उसमे ऊपर की तरफ आपको एक व्यक्ति की तस्वीर नज़र आ रही होगी। आखिर आज गूगल डूडल में किसकी तस्वीर दिख रही है? चलिए जानते हैं –

दरसल यह तस्वीर है एक महान भौतिक वैज्ञानिक स्टेफेन हॉकिंग्स की। आज के दिन यानि की 8 जनुअरी को श्रद्धांजलि के तौर पर गूगल उनका 80 वां जन्मदिन मना रहा है। स्टीफेन अपने समय के सबसे प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे, जिन्होंने लाखों लोगों को ब्रह्मांड की व्याख्या करने की मांग की थी। प्रसिद्ध ब्रिटिश सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी और ब्रह्मांड विज्ञानी के काम ने ब्लैक होल के बारे में हमारी समझ को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा था की मरने वाले सितारे जो खुद पर ढह गए हैं, ऐसे घनत्व और मजबूत गुरुत्वाकर्षण आकर्षण का एक केंद्र बनाते हैं कि कुछ भी नहीं, यहां तक ​​​​कि प्रकाश भी नहीं बच सकता है।

Google ने हॉकिंग को एक वीडियो डूडल समर्पित किया है जिसमें चित्रण के केंद्र में एक ब्लैक होल दिखाया गया है। 2 मिनट लंबे, पिक्सलेटेड वीडियो में, हॉकिंग के समान कंप्यूटर जनित आवाज उनके विशिष्ट जीवन को बताती है, जिसमें जीवन और ब्रह्मांड पर उद्धरण शामिल हैं जो उनके अटूट आशावाद को दर्शाते हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे उन्होंने एमियोट्रोफिक लेटरल स्क्लेरोसिस (ALS) बीमारी से पीड़ित होने के बावजूद अपने शोध को आगे बढ़ाना जारी रखा। इस बीमारी ने 21 साल की उम्र में उन्हें धीरे-धीरे अपाहिज बना दिया। लेकिन वे बहुत ही आशावादी व्यक्ति थे और उन्होंने अपनी बीमारी तक को हरा दिया।

स्टीफन हॉकिंग की जीवनी

दोस्तों कहते हैं न की महँ लोगो का जीवन आसान नहीं होता है ऐसा ही कुछ रहा हॉकिंग्स के भी जीवन में। अपने जीवन के शुरुआती दौर से ही उन्होंने बहुत तकलीफे उठायी। लेकिन अंत में उन्होंने अपनी लगन, आशावादी स्वभाव और ज्ञान से जो सफलता हासिल की वह सबके लिए मिसाल बन गयी। उनका शरीर अपाहिज था वह एक खास यन्त्र की मदद से अपने सारे कामो को करते थे लेकिन उन्होंने कहा था की दुनिया में विकलांगता जैसी कोई चीज नहीं होती है।

Stephen Hawking Biography In Hindi

पूरा नामस्टीफन विलियम हॉकिंग
जन्म स्थानकैम्ब्रिज, इंग्लैंड
जन्म तारीख8 जनवरी, 1942
मृत्यु की तारीख14 मार्च 2018
मृत्यु स्थानकैम्ब्रिज, यूनाइटेड किंगडम
पेशाब्रह्मांड विज्ञानक, लेखक
पिता का नामफ्रेंक हॉकिंग
माता का नामइसोबेल हॉकिंग
पत्नी का नामजेन वाइल्ड(साल 1965-1995), 
ऐलेन मेसन(साल 1995-2016)
बच्चे3
कुल संपत्ति$20 मिलियन
IQ लेवल160

Stephen Hawkings का शुरुआती जीवन

स्टीफन का जन्म 8 जनवरी 1942 को इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। बचपन से मेधावी स्टीफन ने सोच लिया था कि वह अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहते थे। उन्होंने 20 वर्ष की आयु में कैंब्रिज कॉस्मोलॉजी विषय को शोध के लिए चुना और इस विषय पर पीएचडी भी की। 

महज 21 वर्ष की उम्र में हॉकिंग की छाप विश्वविद्यालय में पड़ने लगी थी। उसकी आंखों में सैकड़ों सपने थे। लेकिन एक दिन जब छुट्टियों में घर पर थे और सीढ़ियां उतर रहे थे तभी उन्हें बेहोशी का एहसास हुआ और वो नीचे गिर गए। 

डॉक्टरों ने एक गंभीर बीमारी होने के संकेत दिए। मोटोर न्यूरॉन एक गंभीर और असाध्य बीमारी का पता चला जिसमें शरीर लकवाग्रस्त हो जाता है और सारे अंग धीरे धीरे काम करना बंद कर देता है। उनकी उम्र महज दो साल ही बताई गई.लेकिन मौत को मात देते हुए हॉकिंग ने 50 साल से ज्यादा जिंदगी जी। बल्कि उन्होंने तो yeh तक बताया की उनकी इस गंभीर बीमारी के चलते ही वे इतने बड़े वैज्ञानिक बन पाए।

google-doodle-stephen-hawkings-biography-in-hindi
Google Doodle Today

Stephen Hawkings के जीवन पर बनी फिल्म

हॉकिंग पर हॉलिवुड में फिल्म भी बनी जिसके लिए उन्होंने कहा था कि विज्ञान पर केंद्रित इस फिल्म से शारीरिक रूप  से असक्षम लोगों के दिलों में जीने की उम्मीद जगेगी। साल 2014 में इन पर एक मूवी बनाई गई, जिसका नाम नाम “द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’ हैं . इस फिल्म में उनकी जिंदगी के संघर्ष को दिखाया गया था और बताया गया था कि किस तरह से इन्होंने अपने सपनों के पूरा किया था। हॉकिंग को विज्ञान पर अपने किए गए शोध पर फक्र था। उन्होंने कहा था कि मैंने ब्रह्मांड को समझने में अहम भूमिका निभाई है।

वह तब बहुत खुश होते थे जब लोगों की भीड़ उन्हें और उनके काम को जानना चाहती है।  मेरी अक्षमताओं की वजह से ही मुझे ब्रह्मांड पर किए गए शोध पर सोचने का काम मिला। मेरे अध्ययन ने यह साबित किया कि दुनिया में कोई विकलांग नहीं है।  मैं दिमाग को एक कंप्यूटर समझता हूं जो उसके अलग-अलग हिस्सों के असफल होने की वजह से काम करना बंद कर देता है। 

1974 में स्टीफन हॉकिंग ने दुनिया को अपनी सबसे महत्वपूर्ण खोज ब्लैक होल थ्योरी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि ब्लैक होल क्वॉन्टम प्रभावों की वजह गर्मी फैलाते हैं। पांच साल बाद ही वह कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में गणित के प्रोफेसर बन गए। यह वही पद था जिस पर कभी महान वैज्ञानिक ऐलबर्ट आइनस्टाइन नियुक्त थे। 

Stephen Hawking Quotes

  • जीवन दुर्भाग्यपूर्ण होगा यदि ये अजीब और रोचक भरा ना हो तो.
  • अगर आप हमेशा नाराज़ रहेंगे एवं कोसते ही रहेंगे तो किसी के पास आपके लिए टाइम नहीं होगा
  • मेरे जीवन का लक्ष्य बहुत ही आसाना है और ये लक्ष्य इस ब्रह्मांड को समझना है और ये पता लगाना है कि ये ऐसा क्यों है और ये क्यों हैं.
  • अज्ञानता दुश्मन नहीं हैं, जबकि दुश्मन वो भ्रम हैं जो ये कहे कि आपको सब कुछ आता हैं.

स्टीफन हॉकिंग की मृत्यु

प्रोफेसर स्टीफन हॉकिंग के पास कुल तेरह (13) मानद डिग्रियां हैं। वहीं उनके योगदान के लिए इन्हें कई अवार्ड भी दिए गए हैं। हॉकिंग लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे एक बड़ी बीमारी से पीड़ित तो थे ही। इस बीमारी के कारण उन्होंने अपने जीवन के लगभग 53 साल व्हील चेयर पर बिताये। वहीं 14 मार्च को इस महान वैज्ञानिक ने अपनी अंतिम सांस इग्लैंड में ली और इस दुनिया से विदाई ले ली। लेकिन वैज्ञानिक में इनके द्वारा दिए गए योगदानों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा।

मेरी बात

मुझे उम्मीद है की आपको मेरा यह पोस्ट Stephen Hawkings Biography in hindi जरुर पसंद आएगा। Dailyhindihelp.Com हमेशा यही कोशिश रहती है की पाठकों को Today Google Doodle के बारे में पूरी जानकारी दी जाये। जिससे की उन्हें किसी दूसरी Sites या Internet पर उस Article के विषय में खोजने की जरुरत ही न पड़े।

Indus Towers Share Price Target 2022, 2023, 2025, 2030 High Returns

इससे आपके कीमती समय की बचत होगी और एक ही जगह पर आपको सारी Information भी मिल जाएगी। अगर फिर भी आपके मन में इस Article को लेकर कोई भी सवाल या Doubts हैं या आप चाहते हैं की इस लेख में कुछ सुधार होना चाहिए तो इसके लिए आप हम Comments कर के बता सकते हैं।

यदि आपको यह Article Stephen Hawkings Biography in hindi पसंद आया या फिर इससे कुछ सीखने को मिला तो Please इस पोस्ट को Other Social Networks जैसे कि FacebookTwitter आदि पर Share कीजिये। पढ़ते रहिये, आगे बढ़ते रहिये।

Content Protection by DMCA.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

गर्मियों में ऐसे करें स्टिक फाउंडेशन को ब्लेंड, नहीं होगा मेकअप मेल्ट BTS’ Jungkook schools fans, says ‘I am human too, please don’t come…’ Sushmita Sen On Suffering A Heart Attack: “I Am Very Lucky To Be On The Other Side”