ErrorException Message: Argument 2 passed to WP_Translation_Controller::load_file() must be of the type string, null given, called in /home/ihsuczdr/domains/dailyhindihelp.com/public_html/wp-includes/l10n.php on line 838
https://www.dailyhindihelp.com/wp-content/plugins/dmca-badge/libraries/sidecar/classes/ My Self Introduction In English In Interview & For Students
introduction-in-english

Introduction In English- Are You Scared Of?

hello!! मेरे प्यारे दोस्तों कैसे हैं आप सब उम्मीद करती हूँ की अच्छे होंगे। आज हम जिस टॉपिक पर बात करेंगे वो है Introduction In English. अपना परिचय कैसे दे? दोस्तों सवाल बहुत ही आसान है और इसका जवाब भी दुनिया का सबसे ज्यादा आसान जवाब है लेकिन जब कोई हमसे बोल देता है Introduce Yourself तब हम खुद को बहुत नर्वस महसूस करते हैं।

क्यूंकि हमे जवाब इंग्लिश में देना होगा जो की बहुत कठिन लगता है। आप चाहे कोई भी हों कही पर भी हों आपको अपना Introduction देना पड़ सकता है। स्टूडेंट हो तो अपनी नयी क्लास में, हो सकता है की आप किसी इंटरव्यू में बैठे हों तो वहां आपसे यह सवाल किया जायेगा और अगर आप पब्लिक स्पीकर हो तब तो आपको 1000 लोगों के सामने अपना introduction देना हो सकता है। साथ ही आपको एक बात को ध्यान रखना है Introduction 2 तरह का होता है 1- Formal 2- Informal.

जब आप स्कूल,college या किसी इंटरव्यू में अपना Introduction देते है तो आपको Formal Introduction देना होता है और Informal Introduction आप संभवतः अपने दोस्तों में देते है।

जिस तरह से आप खुद लोगों के सामने introduce करते है वैसी ही राय लोग आपके बारे में बना लेते है। तो आज हम आपको जो बातें बताने वाले हैं अगर आप उन्हें याद रखते है तो आप इस सवाल का जवाब बहुत ही आसानी से दे पाएंगे। कोई फर्क नहीं पड़ता की की आपको आज introduction देना है या फिर कुछ समय के बाद। हम introduction को आसान बनाने के लिए इसे कुछ चरणों में बाँट देंगे। जिससे की आपको समझ पाने में आसानी हो।

introduction-in-english
self introduction in english for students

Step 1 – Greetings

Introduction चाहे Formal हो Informal, की शुरुवात हमेशा Greetings से की जानी चाहिए। Greetings का मतलब है- “अभिवादन करना “. जैसे हम हिंदी में नमस्ते, सुप्रभात ये सब बोलते है वैसे ही इंग्लिश में greet करते वक़्त हम गुड मॉर्निंग, गुड इविनिंग आदि शब्दों का प्रयोग करते हैं।

Good MorningFormal —12.00 pm
Good AfternoonFormal12-5 pm
Good EveningFormal5 pm—
HelloInformal
HiInformal
What’s upInformal
self introduction in english for students

Step 2 – Name and Palace

Greetings के बाद हम अपना नाम और स्थान बताते हैं जहाँ हम रहते हैं। वैसे तो नाम बताने का सबसे प्रचलित तरीका है I am —— . लेकिन हम यहाँ आपको कुछ और तरीके भी बताने वाले हैं।

introdution
self introduction in english for students
I am
My name is
This is
Myself
self introduction in english for students

कुछ इस तरह के sentences से बनाते हुए आप अपना नाम बताने से अपने Introduction In English की शुरुवात कर सकते हैं। इनमे से भी Myself का use करते हुए भी अपना नाम बताना grammatically सही नहीं है जिसके बारे में हम ग्रामर के पोस्ट में बात करेंगे। बाकि बचे हुए 3 तरीकों में से किसी के भी साथ आप अपना नाम बता सकते है। अब बात करते है Place की तो Place बताने के भी 2 तरीके हैं आपको जो तरीका अच्छा लगता है आप उसका use कर सकते है।

I am from ——-
I belong to ——
Place

step 3- Family

अब नाम और स्थान बता देने के बाद बात आती है Family के बारे में छोटी सी जानकारी देने की। यहाँ हम इसके लिए आपको 2 तरीके बतायेगे। दोनों ही तरीके काफी सरल हैं आप दोनों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

My family consist of —- members. my parents my bother etc…
In my family apart from my parents, I have ———- etc..
Self Introduction In English For Students

Step 4 – Qualification (Introduction in English)

अब हम Introduction में अपनी Qualification के बारे में बतायेगे। यहाँ कुछ तरीके है जिनसे आप अपनी Qualification के बारे में बता सकते हैं।

I am in class _9_.
I am in 10th standard.
I have done Master/ Bachelor in ———
I am a Postgraduate/ Graduate.
I am pursuing—–.
I am in ——-
Introduction in English

Step 5 – Additional Qualification/ Skills

introduction-in-english
Introduction in English

अपनी Qualification बता देने के बाद कई बार ऐसा भी होता है की उस Qualification के अलावा आपके पास कोई और स्किल या डिग्री हो जैसे की कंप्यूटर डिप्लोमा, o Level certificate etc तो आप उसे अडिशनल क्वालिफिकेशन कहेगे। लेकिन अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपको क्वालिफिकेशन और अडिशनल क्वालिफिकेशन बताने की जरूरत नहीं पड़ती। Additional Qualification को आप इस तरह बता सकते हैं।

I have done ______ course/training/diploma/internships from (_Institute Name_) in (_Year_) .
My Self Introduction in English

Step 6 – Experience

अगर आप एक स्टूडेंट हैं तब आपको एक्सपीरियंस बताने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी क्यूंकि अपने अभी तक कहीं काम नहीं किया होगा। लेकिन अगर आप किसी जॉब इंटरव्यू के लिए गए है तो ये स्टेप आपके लिए बहुत ही ज्यादा इम्पोर्टेन्ट होगा। आप अपने एक्सपीरियंस के बारे में कुछ इस तरह से बता सकते हैं।

I am a fresher. (If you don’t have any experience)
I have __ years’ experience in (work name).
I have ____ years’ experience working with/in (company name) as a (position name)
Self Introduction in English in Interview

Step 7 – Hobbies

अब हम अपनी कुछ hobbies यानि की शौक के बारे में बतायेगे। यह कोई भी बता सकता है चाहे स्टूडेंट हो या वर्किंग प्रोफेशनल। इसमें आपको सिर्फ वो बातें बतानी होती हैं जो की आपको पसंद हैं। जैसे की आप My hobby is या फिर I love का use कर सकते है।

My hobby is dancing.
I love singing.
I love listening to old songs.
My hobby is reading books.
My hobby is playing cricket
My self Introduction in English

और बस तैयार है आपका बढ़िया सा My Self Introduction In English. इसके बाद आपको एक छोटी सी लाइन बोलकर अपने introduction का end करना है। This is all about me,Thank You.

मुझे उम्मीद है की आपको ये Introduction in english आर्टिकल समझ आया होगा। अगर आपको इसमें कोई दिक्कत अति है तो कमेंट कर के हमसे जरूर पूछे। और अगर आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे दूसरों तक भी शेयर करें ताकि इंग्लिश का डर किसी में भी न रहे।

www.dailyhindihelp.com का उद्देश्य आप सभी तक सही जानकारियां पहुँचाना और आपके अंदर से इंग्लिश का डर भगाना है। आप बने रहिये हमारे साथ हम अच्छे अच्छे आर्टिकल्स लाते रहेंगे। पढ़ते रहिये, आगे बढ़ते रहिये।

Content Protection by DMCA.com

1 thought on “Introduction In English- Are You Scared Of?”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

गर्मियों में ऐसे करें स्टिक फाउंडेशन को ब्लेंड, नहीं होगा मेकअप मेल्ट BTS’ Jungkook schools fans, says ‘I am human too, please don’t come…’ Sushmita Sen On Suffering A Heart Attack: “I Am Very Lucky To Be On The Other Side”