ErrorException Message: Argument 2 passed to WP_Translation_Controller::load_file() must be of the type string, null given, called in /home/ihsuczdr/domains/dailyhindihelp.com/public_html/wp-includes/l10n.php on line 838
https://www.dailyhindihelp.com/wp-content/plugins/dmca-badge/libraries/sidecar/classes/ एक्टर बनने से पहले ये काम करते थे गौरव खन्ना!! - Dailyhindihelp

टीवी का पॉपुलर शो है अनुपमा। इस शो के हर किरदार को दर्शक काफी पसंद करते हैं। शो में अनुपमा का किरदार निभाती हैं रुपाली गांगुली। 

वहीं शो में अनुपमा के पति हैं अनुज कपाड़िया और इस किरदार को निभा रहे हैं गौरव खन्ना। गौरव खन्ना और रुपाली की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

लेकिन क्या आप गौरव की पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं? बता दें कि गौरव पहले से एक्टर नहीं थे। इससे पहले वह मार्केटिंग मैनेजर थे। 

गौरव ने टीवी की दुनिया में कदम रखने के बाद कई पॉपुलर शोज में काम किया है।गौरव के बारे में बता दें कि वह आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर थे। 

इसके बाद गौरव ने बतौर एक्टर अपना करियर बनाना शुरू किया। गौरव ने पहले टीवी एड से काम शुरू किया। 

सबसे पहले गौरव शो कयामत में नजर आए थे। हालांकि इस शो में वह लीड एक्टर में नहीं थे। 

गौरव ने इसके बाद चि एंड मी, सिद्धांत, भाभी, सिंदूर तेरे नाम की, कुमकुम एक प्यारा सा बंधन, मानो या ना मानो जैसे शोज में काम किया। हालांकि बतौर लीड एक्टर वह मेरी डोली तेरी अंगना में नजर आए थे।     

इसके बाद गौरव, जीवन साथी, बालिका वधु, लव ने मिला दी जोड़ी, ये प्यार ना होगा कम, दिल से दिया वतन, ससुराल सिमर का, ब्याह हमारी बहू का, लाल इश्क, अपना न्यूज आएगा जैसे शोज में नजर आए। 

गौरव ने अब शो अनुपमा में अनुज के किरदार से सभी का दिल जीत लिया है। उनकी और रुपाली की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। फैंस तो दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। 

गौरव ने टीवी एक्ट्रेस अकांक्षा चमोला को कई समय तक डेट किया। कुछ समय की डेटिंग के बाद गौरव और अकांक्षा ने शादी करने का फैसला लिया। दोनों ने साल 2016 में शादी की थी।  

अकांक्षा कई बार गौरव के साथ रोमांटिक फोटोज और वीडियोज शेयर करती हैं। 

इसके अलावा अकांक्षा अपनी बोल्ड फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। अकांक्षा काफी बोल्ड हैं और उनकी फोटोज को फैंस काफी पसंद करते हैं।