टीवी के कई ऐसे शोज हैं जो दर्शकों के फेवरेट हैं। दरअसल, जब दर्शकों को कोई कहानी या उसके किरदार पसंद आते हैं तो वे उस शो को अपने दिल से जोड़ लेते हैं 

और यही वजह है कि कुछ टीवी शोज इतने सालों से चलते आ रहे हैं। कई ऐसे कॉमेडी, क्राइम और पारिवारिक शो हैं जो पिछले कई सालों से चलते आ रहे हैं 

और आज भी दर्शकों के फेवरेट हैं। कुछ शो 19 साल से टीवी पर चल रहे हैं तो कोई 17 या फिर 14 साल से। चलिए बताते हैं आपको इस लिस्ट में कौनसे टीवी शोज आते हैं।   

Deal of the day for the Deodorant find three in one pack एक दाम में पाऐं 3

टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा साल 2008 में शुरू हुआ था। शो के सभी किरदार आज भी घर-घर फेमस हैं। हालांकि कुछ समय से पुराने एक्टर्स अब शो का हिस्सा नहीं हैं, 

लेकिन शो को तब भी दर्शक काफी पसंद करते हैं। आज भी शो को काफी पसंद किया जा रहा है।   

टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की शुरुआत साल 2009 में हुई थी। शो में सबसे पहले हिना खान और करण मेहरा लीड रोल में थे। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। 

5 in one lipstick

वहीं हिना खान के बाद शिवांगी जोशी और मोहसिन खान शो के लीड रोल में थे। हिना, करण की स्टोरी के बाद शिवांगी और मोहसिन की स्टोरी को दिखाया गया। हालांकि फिर शिवांगी और मोहसिन ने शो छोड़ दिया।

अब शो के लीड एक्टर्स तो गए, लेकिन शो बंद नहीं हुआ और फिर नई कहानी के साथ नए एक्टर्स की शो में एंट्री हुई। शो में अब हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ लीड रोल में हैं। शो को अब भी काफी पसंद किया जाता है।  

अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाता शो कौन बनेगा करोड़पति की शुरुआत साल 2005 से हुई है। शो के शुरुआत से ही अमिताभ बच्चन इसे होस्ट करते हैं। एक साल बस शाहरुख खान ने शो को किया था।

लेकिन दर्शकों को बिग बी ही इस शो में बतौर होस्ट पसंद आते और फिर उनकी वापसी हुई। तबसे लेकर आज तक उनकी जगह कोई नहीं ले पाया है। दिलचस्प बात ये है कि शो को लेकर दर्शकों का क्रेज आज भी बरकरार है। 

सलमान खान का सबसे ज्यादा विवादों में रहने वाला शो बिग बॉस की शुरुआत साल 2006 से हुई थी। भले ही शो में काफी विवाद होते, काफी ड्रामा होता, लेकिन फिर भी दर्शक इस शो के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

क्राइम पेट्रोल शो में भले ही क्राइम की कहानी दिखाई जाती, लेकिन इस शो को पसंद किया जाता था। सोशल मीडिया पर इसके मीम्स भी काफी वायरल होते हैं। साल 2003 से शुरू हुए इस शो को आज भी पसंद किया जाता है।