ErrorException Message: Argument 2 passed to WP_Translation_Controller::load_file() must be of the type string, null given, called in /home/ihsuczdr/domains/dailyhindihelp.com/public_html/wp-includes/l10n.php on line 838
https://www.dailyhindihelp.com/wp-content/plugins/dmca-badge/libraries/sidecar/classes/ CA Exams 2022 का शेड्यूल जारी, सीए इंटर और फाइनल एग्जाम 1 नवंबर से - Dailyhindihelp

ICAI ने सीए एग्जाम 2022 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. यहा आईसीएआई सीए एग्जाम नवंबर 2022 का शेड्यूल है. 

अपने ट्विटर हैंडल @theicai और ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर सीए इंटर और सीए फाइनल एग्जाम की डेटशीट जारी की गई है.

इस शेड्यूल के अनुसार सीए इंटर की परीक्षा 01 नवंबर 2022 से लेकर 17 नवंबर 2022 तक आयोजित की जाएगी 

जबकि सीए फाइनल एग्जाम 01 नवंबर से लेकर 16 नवंबर तक संचालित की जाएगी. ग्रुप 1 और 2 के लिए अलग-अलग तारीखों में परीक्षा ली जाएगी. इसके साथ आईसीएआई मेंबर एग्जाम भी लिया जाएगा. 

सीए इंटरमीडिएट एग्जाम का शेड्यूल इस प्रकार है- ग्रुप 1 के लिए 02, 04, 06 और 09 नवंबर 2022 को एग्जाम्स होंगे. फिर ग्रुप 2 के लिए 11, 13, 15 और 17 नवंबर 2022 को परीक्षाएं ली जाएंगी.

सीए फाइनल एग्जाम का शेड्यूल इस प्रकार है- ग्रुप 1 की परीक्षाएं 01, 03, 05 और 07 नवंबर 2022 को होंगी. इसके बाद ग्रुप के एग्जाम्स 10, 12, 14 और 16 नवंबर 2022 को लिए जाएंगे.

मेंबर्स एग्जाम का शेड्यूल – इंटरनेशनल टैक्सेशन असेसमेंट टेस्ट यानी INTT-AT का संचालन 01 और 03 नवंबर 2022 को किया जाएगा. 

इंश्योरेंस एंड रिस्क मैनेजमेंट यानी IRM टेक्निकल एग्जाम मॉड्यूल 1 से 4 तक की परीक्षा 01, 03, 05 और 07 नवंबर 2022 को ली जाएगी

सीए इंटर एग्जाम में हर पेपर 3-3 घंटे का होगा. निश्चित तिथियों में परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी. 

सीए फाइनल एग्जाम 2022 पेपर 1 से 5 तक और पेपर 7 व 8 की परीक्षा भी 3-3 घंटे की दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी. 

जबकि पेपर 6 का एग्जाम 4 घंटे का होगा. यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक संचालित की जाएगी.