बीते कुछ सालों में माइथोलॉजिकल शोज का दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिला है। 

'सिया के राम', 'देवों के देव- महादेव' से लेकर 'महाभारत', 'रामायण' और 'राधाकृष्ण' तक, कई टीवी शोज ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।  

इन टीवी शोज में भगवान के किरदार निभाकर कई एक्टर्स ने दर्शकों का दिलों में खास जगह बनाई है।

नीतीश भारद्वाज: बीआर चोपड़ा की महाभारत को दर्शक आज भी याद करते हैं। कोविड काल में जब दोबारा इसका प्रसारण हुआ था, तो भी दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था।

महाभारत में नीतीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। नीतीश भारद्वाज को कृष्ण के किरदार में इतना प्यार मिला कि कई लोग तो उन्हें हकीकत में भगवान कृष्ण समझने लगे थे।  नीतीश भारद्वाज आखिरी समांतर मराठी वेब सीरीज में नजर आए थे। नीतीश भारद्वाज अब एक्टिंग के साथ ही बतौर निर्देशक भी काम कर रहे हैं  

सर्वदमन डी बनर्जी: 1993 में रामानंद सागर के 'श्री कृष्ण' में सर्वदमन डी बनर्जी मुख्य किरदार में नजर आए थे। श्री कृष्ण के किरदार में सर्वदमन की मोहक मुस्कान ने दर्शकों का दिल जीत लिया था।  

सर्वदमन, टीवी शोज के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। सर्वदमन आखिरी बार सुशांत की फिल्म 'एमएस धोनी' में नजर आए थे।  

स्वपनिल जोशी: टीवी शो श्री कृष्ण में भगवान कृष्ण के युवा किरदार में स्वपनिल जोशी नजर आए थे। बाल श्रीकृष्ण के किरदार ने स्वपनिल को बड़ी पहचान दी और वो टीवी के बड़े स्टार्स में गिने जाने लगे। 

स्वपनिल जोशी अब टीवी के साथ ही मराठी फिल्मों, वेब सीरीज और सिनेमा में भी एक्टिव हैं।  

विशाल करवाल: श्री कृष्ण के किरदार में सभी को मोहित करने वाले अभिनेता विशाल करवाल अब एक टीवी शो में भगवान विष्णु के किरदार में नजर आ रहे हैं। 

वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र में भी विशाल करवाल नजर आएंगे। याद दिला दें कि विशाल ने एनडीटीवी इमेजिन के शो 'द्वारकाधीश' में 'भगवान श्री कृष्ण' का किरदार निभाया था।   

धृर्ती भाटिया: शायद ये कहना गलत नहीं होगा कि 'बाल कृष्ण' के किरदार में सबसे अधिक लोकप्रियता धृर्ती भाटिया को मिली। 

कलर्स के शो 'जय श्री कृष्णा'में धृर्ती भाटिया ने बाल कृष्ण का किरदार निभाया और रातों रात फेमस हो गईं। दर्शकों को इस बारे में भी काफी वक्त के बाद पता लगा कि बाल कृष्ण के किरदार में कोई लड़का नहीं बल्कि लड़की है। 

मेघन जाधव:कलर्स के शो 'जय श्री कृष्णा'में धृर्ती भाटिया के बाद युवा श्री कृष्ण का किरदार मेघन जाधव ने निभाया था। मेघन जाधव को बाल कृष्णा के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। मेघन जाधव, टीवी के अलावा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

बता दें कि मेघन जाधव इन दिनों टीवी सीरियल 'थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी' में काम कर रहे हैं।  

सौरभ राज जैन: 2013 में स्टार प्लस के शो महाभारत में सौरभ राज जैन ने श्री कृष्ण का किरदार निभाया था। सौरभ राज जैन को कृष्ण के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 

सौरभ राज जैन, इस साल एक म्यूजिक वीडियो में नजर आए , जबकि बीते साल वो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' में नजर आए थे।