Mulayam Singh yadav Wife Sadhna Gupta Dies : दोस्तों उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के संरक्षक से मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता का आज 9 जुलाई 2022 दिन शनिवार को निधन हो गया वे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थी। साथ ही यह भी बताया गया कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थी जिसके चलते उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हालांकि मेदांता अस्पताल की तरफ से अभी उनकी मृत्यु की कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है कहा जा रहा है कि मौत ही कुछ ही देर पहले ही मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी से मिलकर गए थे। अस्पताल में साधना की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। शनिवार की सुबह से ही उनकी हालत काफी नाजुक लग रही थी। और दोपहर में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
सूत्रों के मुताबिक साधना पिछले 1 सप्ताह से डायबिटीज के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थी। साधना गुप्ता जी के पार्थिव शरीर को पहले दिल्ली और फिर वहां से सैफई ले जाया जाएगा। हाल में मुलायम सिंह यादव दिल्ली में है और अखिलेश यादव लखनऊ से घर के लिए रवाना हो चुके हैं।
Mulayam Singh Yadav की पत्नी साधना गुप्ता का निधन
आपको बता दें कि साधना या मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थी और अखिलेश यादव की सौतेली मां थी। साधना का अपना एक बेटा है जिसका नाम प्रतीक यादव और बहू का नाम अपर्णा यादव है।अपनी बेबाक बयानी के लिए प्रसिद्ध अपर्णा यादव भाजपा की नेता हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ भाजपा में शामिल हो गई थीं।
Shinzo Abe की हत्या


साधना गुप्ता को राजनीति की चकाचौंध में कभी नहीं देखा गया वह राजनीतिक के मामले में कभी भी अपने पति मुलायम सिंह यादव के साथ नजर नहीं आई। मुलायम सिंह यादव ने अपनी पहली पत्नी मालती यादव के निधन के बाद साधना गुप्ता से विवाह किया था।